मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

35 साल की हुईं सोनम कपूर, पिता अनिल कपूर ने इमोशनल पोस्ट में लिखा- मेरी बेटी, मेरा अभिमान

सोनम कपूर 35 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके पिता और अभिनेता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखी है। उन्होंने सोनम को अपना विश्वासपात्र और अभिमान बताया है। सोनम का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था।


अनिल ने लिखा- मेरी बेटी मेरा अभिमान

अनिल ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "बेटी जैसी कोई नहीं। आनंद आहूजा की परफेक्ट पार्टनर, पर्दे पर एक सितारा और एक ऐसी स्टाइल की आइकॉन, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। वह मेरी विश्वासपात्र है, खुशी है, मेरा अभिमान है और मैं जिन्हें जानता हूं, उनमें सबसे उदार ह्रदय वाली इंसान है (इकलौती इंसान, जिससे मैं डरता हूं।) और अब बोना फाइड शेफ भी है। जन्मदिन मुबारक हो सोनम कपूर। मैं बहुत खुश हूं कि आज तुम यहां हम सबके साथ हो। लव यू हमेशा।"

सोनम से जुड़ी सुखद मेमोरी
कहा जाता है कि करियर के शुरुआती दौर में अनिल कपूर और उनका परिवार राज कपूर के गैरेज में रहता था। हालांकि, कड़ी मेहनत के चलते जल्दी ही अनिल ने इंडस्ट्री में नेम, फेम और पैसा कमाया। उन्होंने जुहू में अपने लिए बंगला खरीदा, जिसका इंटीरियर उनकी पत्नी सुनीता ने ही डिजाइन किया था। जब अनिल कपूर इस बंगले में शिफ्ट हुए, तब सोनम महज एक महीने की थीं।

मुंबई में मनाया सोनम ने 35वां बर्थडे

सोनम कपूर अपना जन्मदिन मनाने एक दिन पहले ही दिल्ली से मुंबई पहुंची हैं। लॉकडाउन के चलते वे दो महीने से दिल्ली स्थित अपने ससुराल में थीं। बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो सोनम ने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। इनमें घर की डेकोरेशन से लेकर उनके लिए आए होम मेड केक की झलक भी दिखाई दे रही है।

आनंद आहूजा को बताया दुनिया का सबसे अच्छा पति

सोनम ने सोशल मीडिया पर पति आनंद आहूजा के लिए थैंक यू नोट लिखा है। वे लिखती है, "दुनिया का सबसे अच्छा पति, जो मुझे हर वो चीज देता है, जिसकी मुझे वाकई जरूरत होती है। जन्मदिन पर वे मेरी ब्लेसिंग हैं। लव यू आनंद आहूजा पहले दिन से ही। हग्ड यू।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोनम तब एक महीने की थीं, जब उनके पिता अनिल कपूर जुहू स्थित अपने बंगले में शिफ्ट हुए थे।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/anil-kapoor-writes-emotional-post-about-sonam-kapoor-on-her-birthday-127391400.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना