मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सलमान के साथ मिली थी रवीना को डेब्यू फिल्म, 29 साल बाद बोलीं- तब तक मैं हीरोइन नहीं बनना चाहती थी

रवीना टंडन ने सलमान खान के साथ पहली बार फिल्म 'पत्थर के फूल' (1991) में काम किया था। यह उनकी डेब्यू फिल्म भी थी। 29 साल बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वे कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। लेकिन शायद उनकी किस्मत को यही मंजूर था।

रवीना ने किरण जुनेजा के ऑनलाइन चैट शो 'इनसाइड टॉक' में सलमान से अपनी पहली मुलाकात और एक्टिंग करियर की शुरुआत के बारे में बताया। उनके मुताबिक, जब वे कॉलेज में थीं, तब उन्होंने एड गुरु प्रहलाद कक्कड़ के साथ कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट किए थे।

रवीना टंडन प्रहलाद कक्कड़ और उनकी पत्नी मिताली के साथ। फोटो 2014 के द इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में एक चाइनीज फिल्म की स्क्रीनिंग के वक्त क्लिक की गई थी।

रवीना बताती हैं, "जब मैं प्रहलाद कक्कड़ के साथ इंटर्नशिप कर रही थी, तब लोगों ने मुझसे कहा कि मैं कैमरे के पीछे क्या कर रही हूं। खुलकर कैमरे के सामने एक्टिंग क्यों नहीं करती?" वे आगे कहती हैं, " मैं प्रहलाद की कंपनी जेनेसिस में फ्री स्टैंड इन मॉडल थी। जब भी कोई मॉडल काम पर नहीं आती तो प्रहलाद कहते थे कि कॉस्टयूम पहनाकर रवीना को खड़ा कर दो।"

सलमान से पहली मुलाकात का किस्सा
रवीना ने सलमान खान से पहली मुलाकात का किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक दिन वे बांद्रा में शूटिंग कर रही थीं। तभी उनके दोस्त बंटी का फोन आया, जो सलमान के भी दोस्त थे। बंटी ने रवीना से पूछा कि क्या वे आसपास हैं? अगर हों तो बाहर आकर उनसे मिल लें।

'पत्थर के फूल' का निर्देशन अनंत बालानी ने किया था। इस फिल्म के लिए रवीना को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

जब वे बंटी से मिलने बाहर आईं तो उनके साथ उन्हें सलमान भी दिखाई दिए। सलमान उस वक्त जी.पी. सिप्पी के प्रोडक्शन में बन रही अपनी नई फिल्म 'पत्थर के फूल' के लिए नई लड़की की तलाश कर रहे थे। रवीना के दोस्त ने सलमान को उन्हें देखने की सलाह दी थी।

वे बताती हैं, "मैंने फिल्म के लिए हां कर दी। यह सुनकर मेरी सहेलियां काफी एक्साइटेड हो गईं। कहने लगीं कि इसके बाद तुझे पिक्चर नहीं करनी तो न बोल देना, लेकिन ये तो कर ले।"

दोनों की दोस्ती अब भी कायम है

'पत्थर के फूल' के वक्त से सलमान और रवीना की दोस्ती अब भी कायम है। दोनों ने 'अंदाज अपना अपना' (1994) और 'कहीं प्यार न हो जाए' (2000) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। रवीना सलमान के प्रोडक्शन में बने रियलिटी शो 'नच बलिये 9' में बतौर जज भी नजर चुकी हैं। एक एपिसोड में सलमान खुद भी सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर आए थे।

'नच बलिये 9' के सलमान स्पेशल एपिसोड का अनुभव साझा करते हुए रवीना ने एक इंटरव्यू में कहा था, "उन्होंने सभी से कहा कि वे मुझे 120 सालों से जानते हैं। उनके साथ एक कम्फर्ट फैक्टर होता है। सेट पर हम लगातार बात करते रहे थे। लेकिन जब एपिसोड टेलीकास्ट हुआ तो पता चला कि समय की कमी के चलते उन्होंने बहुत बड़ा हिस्सा काट दिया था। तब हमने एक-दूसरे से कहा कि आखिर हमने इतनी ज्यादा बात क्यों की।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'पत्थर के फूल' सलमान खान के करियर की पांचवीं और रवीना टंडन की डेब्यू फिल्म थी।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/raveena-tandon-recalled-the-time-when-she-met-salman-khan-for-the-first-time-127401769.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना