मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

2020 का प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस अवॉर्ड गीतकार जावेद अख्तर को, वे यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय

मशहूर शायरऔर गीतकार जावेद अख्तर को प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।जावेदयह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बन गएहैं। यह पुरस्कार विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस के नाम पर दिया जाता है।

वर्ष 2003 से दिया जा रहायह पुरस्कार विज्ञान, रिसर्च, शिक्षा या मनोरंजन के क्षेत्र के ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति को दिया जाता है, जो सार्वजनिक रूप से लॉजिकलहोकर धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए प्रयास करता है।

अवार्ड के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बादअख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा कि आज के समय में जब धर्मनिरपेक्षता खतरे में हैतो इस पुरस्कार का महत्व और बढ़ जाताहै।

आजमी ने एजेंसी को बताया, “मैं बहुत खुश हूं। मैं जानती हूं कि रिचर्ड डॉकिंस जावेद के लिए प्रेरणा देने वालेनायक की तरह रहे हैं। यह पुरस्कार इसलिए भी मायने रखताहै क्योंकि आज के समय में जब सभी धर्मों के धार्मिक कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता पर हमले कर रहे हैंतो यह पुरस्कार इस मूल्य की रक्षा के लिए जावेद के प्रयासों को बताता है।”

इरफान हबीब,नंदिता दास, अनिल कपूर और दिया मिर्जा ने ट्वीट कर जावेद अख्तर को इस पुरस्कार के लिए बधाई दी है।

####

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Javed Akhtar has become the first Indian to win Richard Dawkins Award 2020 for critical thinking, advancing human progress and humanist values


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/javed-akhtar-become-the-first-indian-to-win-richard-dawkins-award-2020-127384535.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना