मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एकता कपूर ने 'कसौटी जिंदगी के 2' के टीम मेंबर्स को शूटिंग शुरू करने के निर्देश दिए, 20 जून से पार्थ और एरिका करेंगे शूट

पार्थ समथान और एरिका फर्नांडीस के फैंस के लिए एक अच्छी खबर हैं। सूत्रों की मानें तो एकता कपूर ने अपने शो 'कसौटी जिंदगी के 2' की शूटिंग शुरू करने का निर्देश अपनी टीम को दे दिए हैं। जिसके बाद अगले महीने की शुरुआत में फैंस शो के नए एपिसोड्स स्क्रीन पर देख पाएंगे।

शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, 'जब से महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग की अनुमति दी हैं, प्रोड्यूसर्स अपनी-अपनी टीम से सलाह-मशविरा करते हुए पूछ रहे हैं कि इसे आगे कैसे बढ़ाया जाए। आख़िरकार टीम ने 20 जून से शूट शुरू करने का फैसला लिया है।'

सबसे पहले शूट होगा प्रोमो

आगे उन्होंने कहा, 'पार्थ कुछ दिन पहले हैदराबाद अपने दोस्त से मिलने गए थे। टीम ने उन्हें मुंबई आने के लिए इन्फॉर्म कर दिया है। मुंबई पहुंचकर पार्थ को कुछ दिनों के लिए क्वारैंटाइन रहना होगा, उसके बाद ही वे शूट शुरू कर पाएंगे। इस बात को ध्यान में रखकर शूटिंग शेड्यूल बनाया गया है। सबसे पहले टीम एक कमबैक प्रोमो शूट करेगी, जिसमे एरिका और पार्थ नजर आएंगे।'

एरिका शूट के लिएतैयार नहीं थीं

बता दें कि इससे पहले तक कोरोना वायरस की महामारी के बीच एरिका इस माहौल के बीच शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार नहीं थी। लेकिन टीम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि सेट पर हर तरह की सावधानी बरती जाएगी।

एकता ने कम नहीं की सैलरी

लॉकडाउन के चलते जहां कुछ प्रोड्यूसर्स ने अपने एक्टर्स से उनकी सैलरी कम करने के लिए कहा है, वहीं एकता ने ऐसा नहीं किया है। एकता ने अपने टीम मेंबर्स को भरोसा दिया है कि उनके पैसे बिल्कुल नहीं कटेंगे और वक्त पर सैलरी मिलती रहेगी।

राजन शाही भी शुरू करेंगे शूटिंग

एकता कपूर के अलावा प्रोड्यूसर राजन शाही ने भी अपनी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीम को शूटिंग शुरू करने का निर्देश दे दिए हैं। कुछ ही दिनों में वे भी शूट करना शुरू कर देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' के प्रमुख कलाकार पार्थ समथान और एरिका फर्नांडीस।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/ekta-kapoor-instructs-team-members-of-kasautii-zindagii-kay-2-to-start-shooting-127415269.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना