मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

फॉरेंसिक टीम फ्लैट पर पहुंची; अब तक 17 लोगों से पूछताछ, सुशांत की करीबी एक्ट्रेस रिया से भी सवाल करेगी पुलिस

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटनाबताया गया है। गले पर फंदे के निशान को छोड़कर उनके शरीर पर किसी तरह के घाव और चोट के निशान नहीं हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर सुशांत ने सुसाइड किया तो इसके पीछे की वजह क्या थी?

फ्लैट कीफॉरेंसिक जांच, अब तक 17 लोगों से पूछताछ
सुशांत के घर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम सोमवार को पहुंची है। फॉरेंसिक टीम के तीन अधिकारी सुशांत के फ्लैटपहुंचे हैं। पुलिस पहले से ही घर पर मौजूद है। इस मामले में सुशांत के दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं।सुशांत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है।

मीतू परिवार की पहली सदस्य थीं,जिन्होंने सुशांत की बॉडी को लटकते हुए देखा था। इसके अलावा पुलिस अब तक 17 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस सुशांत की करीबी एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ती से भी पूछताछ करेगी।

सुसाइड नोट नहीं मिलने के बाद इन सवालों के जवाब खोज रही है पुलिस...

1- सुशांत के परिजन ने संदेहजताया है?

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा औरसीनियर आईपीएस अफसर ओपी सिंह ने आरोप लगाया है कि इस मौत में कुछ गड़बड़ी कीआशंकाहै। वह घटना कीजांच की मांग कर रहे हैं। इससे पहले कल ही सुशांत सिंह के मामा ने पटना में कहा था कि उसने आत्महत्‍या नहीं की है। यह मर्डर है और पुलिस को इसकी जांच करना चाहिए। ओपी सिंहहरियाणा में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं और वहां मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर के रूप में तैनात हैं।

2- सुशांत की तबीयत वाकई खराब थी तो उनकी ओर से फैसले कौन ले रहा था?
ओपी सिंह ने कहा है कि हम किसी पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं। लेकिन शुरुआत में ये फाउल प्ले का मामला नजर आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ओपी सिंह से पुलिस से कहा है कि सुशांत की कई दिनों से परिवार से बात नहीं हो रही थी। पुलिस को इस बारे में जांच करनी चाहिए कि उनकी ओर से कौन उनके फैसले ले रहा था?

3- एक्टर महेश शेट्टी को रात 1.51 पर कॉल क्यों की गई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत ने अपने दोस्त और एक्टर महेश शेट्टी को रात में 1.51 बजे कॉलकिया था। महेश शेट्टी और सुशांत दोनों टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में साथ काम कर चुके हैं। जब महेश ने फोन नहीं उठाया तो सुशांत सोने चले गए। महेश ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो उन्होंने 8.30 बजे सुशांत को कॉल किया। लेकिन सुशांत ने फोन नहीं उठाया। महेश ने सोचा कि सुशांत बाद में कॉल कर लेंगे। लेकिन इसके बाद महेश को सुशांत के सुसाइड की खबर मिली।

4- कुछ दिन पहले तक साथ रहने वाली एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ा सुशांत का घर?
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस उस एक्ट्रेस रिया से भी पूछताछ करने वाली है। वे कुछ दिनों पहले तक सुशांत सिंह के साथ थीं। जांच में सामने आया है कि 6 महीने पहले रिया और सुशांत ने साथ मिलकर माउंट ब्लैंक सोसाइटी में फ्लैट किराए पर लिया था।

एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले तक यहीं रहती थीं। एग्रीमेंट पेपर पर भी दोनों के नाम हैं। इस फ्लैट को 36 महीने के लिए लीज पर लिया गया था और 9 दिसंबर 2022 को इसकी समय सीम खत्म हो रही थी। बिल्डिंग के चौकीदार ने पुलिस को यह कन्फर्म किया है कि एक्ट्रेस कुछ दिन पहले एक बड़े सूटकेस के साथ यहां से गई थीं। सुशांत के नौकर दीपक ने उस सूटकेस को कार में रखने में मदद की थी।

सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती भी उनके सुसाइड की खबर सुनकर हॉस्पिटल पहुंची थीं, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक्टर सुशांत सिंह की करीबी बताई जा रही एक्ट्रेस रिया सोमवार सुबह कूपर अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि खुदकुशी के मामले में उनसे भी सवाल किए जाएंगे। - फोटो एएनआई


source https://www.bhaskar.com/national/news/sushant-singh-rajput-suicide-death-reason-updates-maharashtra-mumbai-police-investigation-bandra-residence-127412121.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना