मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अमेरिका में रहने वाली सुशांत की बहन 16 जून को भारत के लिए रवाना होंगी, क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर चिंता जताई

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम आज (सोमवार) शाम मुंबई में किया जाएगा। इसके लिए उनके पिता केके सिंह और बड़ी बहन फ्लाइट के जरिए पटना से मुंबई पहुंचेंगे। उनकी एक बहन मुंबई में ही रहती है, वहीं अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन समय पर नहीं पहुंच पाएंगी। वे 16 तारीख को भारत के लिए रवाना होंगी।

अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वे मंगलवार को भारत के लिए रवाना होंगी और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचेंगीं। उन्हें इस बात की चिंता है कि भारत पहुंचने पर उन्हें हफ्तेभर के लिए क्वारैंटाइन रहना होगा।

क्वारैंटाइन पीरियड को लेकर चिंता जताई

श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सभी की मदद से भारत जाने के लिए टिकट कन्फर्म हो गए हैं। मैं 16 तारीख को उड़ान भरूंगी। दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचुंगी। 7 दिन के क्वारैंटाइन पीरियड की चिंता है... क्या ऐसा कोई तरीका है, जिससे की इससे बचा जा सके। मुझे जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलने की जरूरत है।'

संवेदनाओं के लिए धन्यवाद दिया

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने संवेदनाओं के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने लिखा, 'प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं होने की वजह से मैं माफी चाहती हूं। मैं मजबूत बने रहने की कोशिश कर रही हूं... सभी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद... उनसे मुझे ताकत मिल रही है... मेरे परिवार के लिए प्रार्थना कीजिए।'

टिकट दिलाने के लिए मदद मांगी थी

इससे पहले रविवार को एक पोस्ट के जरिए उन्होंने भारत जाने के लिए टिकट दिलाने मेंमदद मांगी थी। उन्होंने लिखा था, 'मुझे जल्द से जल्द भारत के लिए उड़ान भरना है... मुझे किसी भी फ्लाइट की टिकट नहीं मिल पा रही है... क्या कोई मदद कर सकता है... कृपया मुझे बताएं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
US based sister of Sushant Singh Rajput flying to India on June 16 worried about 7-day quarantine period


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajput-sister-worried-about-7-day-quarantine-period-127412025.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना