मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सुष्मिता सेन ने कहा, 'ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल डेटिंग की शुरुआत में ये बात छुपाते थे कि वह मुझसे 15 साल छोटे हैं'

सुष्मिता सेन पिछले डेढ़ साल से मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।रोहमन के साथ बॉन्डिंग को लेकर सुष्मिता ने फिल्म कम्पेनियन की अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में कई सारी बातें कही हैं।

सुष्मिता ने कहा, 'रोहमन से मेरी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी।रोहमन ने मुझे डायरेक्ट मैसेज भेजा था जिसका मैंने रिप्लाई कर दिया।इसके बाद हमारी बातचीत शुरू हो गई।शुरुआत में रोहमन मुझसे अपनी उम्र छुपाते थे। मैं उनसे पूछती रहती थी, तुम्हारी उम्र क्या है? तुम बहुत यंग दिखते हो।बाद में मुझे मालूम चला कि वो मुझसे कितने छोटे हैं और इसी वजह से वह मुझसे यह बात शेयर करने में झिझकते थे।लेकिन ये रिश्ता हमने नहीं बल्कि कायनात ने हमारे लिए चुना।'

15 साल छोटे हैं रोहमन: रोहमन और सुष्मिता की उम्र में 15साल का अंतर है।सुष्मिता जहां 44 साल की हैं।वहीं, रोहमन 29 साल के हैं। लॉकडाउन पीरियड मेंदोनों साथ ही रह रहे हैं।रोहमन की सुष्मिता की दोनों बेटियों रेने और अलीशा के साथ भी बेहतरीन बॉन्डिंग है।

आर्या में दिखेंगी सुष्मिता: सुष्मिता एक्टिंग में कमबैक करने जा रही हैं।वह डिज्नी-हॉटस्टार की वेबसीरीज आर्या में नजर आएंगी।यह सीरीज डच सीरीज पेनोजा की हिंदी रीमेक है।आर्या 19 जून से स्ट्रीम होगी जिसके डायरेक्टर राम माधवानी हैं।

सुष्मिता 5 साल पहले बंगाली फिल्म निर्बाक में नजर आई थीं। बॉलीवुड की किसी फिल्म में सुष्मिता दस साल पहले नजर आई थीं। फिल्म का नाम 'नो प्रॉब्लम' था जो कि 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actress Sushmita Sen said that her boyfriend Rohman Shawl would evade questions about his age


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushmita-sen-said-that-her-boyfriend-rohman-shawl-would-evade-questions-about-his-age-127401742.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना