सुशांत सिंह राजपूत, भारती सिंह और वरुण शर्मा की मैनेजर रही दिशा सलियन की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन कीसोमवार रात मौत हो गई। दिशा की मौत बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अपने ब्वॉयफ्रैंड रोहनके साथ रहती थीं। घटना के बाद उन्हें तुरंत बोरिवली के अस्पतालले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दिशा के पैरेंट्स के बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं, जबकि उनके ब्वॉयफ्रैंड का बयान दर्ज होना बाकी है।
दोस्तों के साथ किया था डिनर
मुंबई पुलिस दिशा की मौत केकारणों की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को घटना स्थल सेकोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीपिंग मून की खबर के अनुसार दिशा ने घटना से पहले अपने ब्वॉयफ्रैंडरोहन राय और कुछ कॉमन फ्रैंड्स के साथ डिनर किया था। जिसके बाद यह हादसा हुआ। दिशाबंटी सजदेह की मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नर स्टोन के लिए काम कर रही थीं।
वरुण ने लिखा-यकीन नहीं कर सकता
वरुण शर्मा को जब दिशा की मौत की खबर मिली तो उन्हें बेहद दुख हुआ। वरुण ने इंस्टाग्राम पर दिशा के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा वह एक बहुत अच्छी दोस्त और इंसान थी। वरुण ने अपनी पोस्ट के आखिर में एक लाइन लिखी है- मैं अभी भी यकीन नहीं कर सकता दिशा तुम चली गई हो। बहुत जल्दी चली गई हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajput-bharti-singh-and-varun-sharma-former-manager-disha-salian-died-as-reported-she-jumped-from14th-floor-127391640.html