मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मुम्बई में 109 साल बाद ऐसा तूफान, अक्षय और प्रियंका बोले- ईश्वर से हर किसी मुम्बईकर की सलामती की दुआ

मुंबई पर मंडरा रहे चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' के खतरे को देखते हुए कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी चिंता जताते हुए लोगों से सावधान और सुरक्षित रहने की बात कही है। इस बारे में प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार समेत कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखकर लोगों से सरकार और स्थानीय प्रशासन के बताए दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा।

प्रियंका ने इस बारे में लगातार दो ट्वीट किए और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ये साल बेहद निर्दयी साबित हो रहा है। कृपया सभी छत के अंदर रहें, सावधानी बरतें और उल्लिखित दिशा-निर्देशों का पालन करें। कृपया सभी सुरक्षित रहें।'

मुंबई को बताया अपना प्रिय शहर

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में प्रियंका ने लिखा, '#निसर्ग तूफान मुंबई की ओर आ रहा है, मेरी मां और भाई को मिलाकर दो करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों का मेरा प्यारा घरेलू शहर। 1891 के बाद से अबतक मुंबई ने इतने गंभीर चक्रवाती भूस्खलन का सामना नहीं किया है। और ऐसे समय में जब दुनिया इतनी हताश है, यह विशेष रूप से विनाशकारी हो सकता है।'

अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर किया


अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए उसके साथ लिखा, 'बहुप्रतीक्षित मुंबई की बारिश यहां आ चुकी है, लेकिन #निसर्ग तूफान के रूप में इस साल उसके साथ एक बिन बुलाया मेहमान भी है। यदि वो मुंबई से टकराता है तो यहां बीएमसी द्वारा साझा की गई कुछ सावधानियां हैं। जिनका हमें ध्यान रखना होगा। सभी के सुरक्षित रहने के लिए प्रार्थनाएं।'

##

नीना गुप्ता ने भी की अपील

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी एक वीडियो मैसेज के जरिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। मैसेज में उन्होंने कहा, मुंबई और गोवा समेत उन तमाम जगहों पर जहां से तूफान के गुजरने का खतरा है, वहां रहने वाले लोग थोड़ी सावधानी से रहें, अपने घर के खिड़की दरवाजे बंद करके सोएं। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान करे ये बिना किसी नुकसान के निकल जाए। उन्होंने लोगों से भी पौधों को अंदर करके सोने की अपील की।

मुंबई की ओर बढ़ रहा तूफान

अरब सागर से उठा डीप डिप्रेशन मंगलवार को भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया। इस तूफान का नाम निसर्ग है जो 13 किमी/घंटे की रफ्तार से महाराष्ट्र के तट की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि यह दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच महाराष्ट्र में रायगढ़ के हरिहरेश्वर तट से 110 किमी/घंटे की रफ्तार से टकराएगा। पहले इसके गुजरात से भी टकराने का अनुमान था। अभी यह मुंबई से 200 किमी दूर है। मुंबई तो इस सदी के पहले बड़े तूफान की जद में आ रही है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई को अपना प्रिय शहर बताते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की, वहीं अक्षय कुमार ने वीडियो मैसेज के जरिए लोगों से सुरक्षित रहने को कहा।


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/mumbai-braces-for-cyclone-nisarga-film-stars-priyanka-chopra-akshay-kumar-and-many-more-concerned-127369900.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना