मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सोनू सूद फिर बने मसीहा; पहले बसों से और अब 1000 प्रवासियों की ट्रेनों से करवाई रवानगी

मददगार, मसीहा, रीयल हीरो... ये शब्द अब सोनू सूद की तारीफ में कम पड़ रहे हैं। सोनू ने यूपी और बिहार के 1000 से ज्यादा मजदूरों को ट्रेन के जरिए उनके घरों की ओर रवाना किया है। जिन्हें छोड़ने वे खुद रेलवे स्टेशन तक पहुंचे। सोनू रात 2 बजे ठाणे स्टेशन पर पहुंचे। जहां उन्होंने यात्रियोंमास्क, सैनिटाईजर, खाना देकर उन्हें रवाना किया और जाने वालों से फिर वही सवाल पूछा- वापस तो आओगे न।

इसके पहले हजारों मजदूरों और प्रवासियों को बसों से उनके घर पहुंचाया, केरल में फंसी 177 लड़कियों को एयरलिफ्ट करवाया, टोल फ्री और वॉट्सऐप नंबर जारी कर ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई ताकि कोई मुसीबत में अकेला न रहे। सोनू लगातार अपनी कोशिशों में कामयाब भी होते जा रहे हैं। यही वजह है कि महाराष्ट्र के गर्वनर भगतसिंह कोशयारी ने उनसे मिलकर पूरी मदद करने का बात कही है।

##

वीडियो में सोनू की मदद से घर वापसी कर रहे लोगों ने भी सोनू की तारीफ की। खुद सोनू ने रेलवे स्टेशन पर हर जाने वालों से पूछा कि वे कहां जा रहे हैं। उन तक सोनू की मदद कैसे पहुंची। सोनू ने सभी को मास्क पहनने और सैनिटाइज करने की हिदायत भी दी। इन लोगों में स्टूडेंट्स भी थे। लोगों ने सोनू सूद जिंदाबाद के नारे भी लगाए। सोनू ने इस स्पेशल ट्रेन को ग्रीन सिग्नल देकर रवाना किया, वहीं स्टेशन पर मौजूद स्टाफ ने भी तालियां बजाकर सोनू का अभिवादन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonu Sood again became the Messiah; first by buses and now sent thousands of migrants home via multiple trains


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sonu-sood-again-became-the-messiah-first-by-buses-and-now-sent-thousands-of-migrants-home-via-multiple-trains-127366656.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना