मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

 कूली नं 1 के नए पोस्टर में मास्क लगाए नजर आए वरुण धवन, वादा करते हुए लिखा, हम आएंगे हंसाने

लॉकडाउन के चलते कई बॉलीवुड की फिल्मों की रिलीज डेट टाली जा चुकी हैं। देशभर में थिएटर बंद होने से कई फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जा रहा है। इसी बीच वरुण धवन भी अपनी पोस्टपोन हुई फिल्म'कूली नं 1' की अपडेट लेकर आए हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें मास्क लगाकर वरुण ने नए ट्विस्ट का हिंट दिया है।

'कूली नं 1' में राजू का किरदार निभाते नजर आने वाले वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वरुण उर्फ राजू कूली मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वरुण नेलिखा, 'कूली नं 1। हम आएंगे हंसाने, ये वादा रहा'। वरुण को मास्क लगाए देख कुछ लोगों का मानना है कि मेकर्स फिल्म में कोरोना से जुड़ी कहानी भी दिखा सकते हैं। हालांकि ये महज अंदाजा ही है क्योंकि मेकर्स ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

इस पोस्टर के अलावा भी वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म की कास्ट जावेद जाफरी, परेश रावल, राजपाल यादव और साहिल वेद के साथ भी तस्वीर शेयर की है। इस फिल्म को पहले 2 मई को रिलीज किया जाने वाला था मगर थिएटर बंद होने के कारण इसे अब 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

कूली नं 1 की कास्ट के साथ वरुण धवन।

सारा अली खान और वरुण धवन स्टारर फिल्म को साल 1995 में आई फिल्म 'कूली नं 1' का रीमेक बनाया गया है। करिश्मा और गोविंद ने इसमें लीड रोल निभाया था। कहानी के साथ फिल्म में पुराने गाने 'मैं तो रास्ते से जा रहा था' का भी तड़का लगने वाला है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म को वाशू भगनानी और जैकी भगनानी ने प्रोड्यूस किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Varun Dhawan seen wearing a mask in the new poster of Coolie No 1, promisingly wrote, 'hum aayenge hasane'


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/varun-dhawan-seen-wearing-a-mask-in-the-new-poster-of-coolie-no-1-promisingly-wrote-hum-aayenge-hasane-127398389.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना