पेट्रोल पंप लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार देशी कट्टा व स्कॉर्पियो गाड़ी जप्त चाकू की नोक पर की लूट
चित्तौड़गढ़ 21 म
ई चित्तौड़गढ़ जिले के गगरार क्षेत्र मे
गुरुवार को अलसुबह उपखंड के सोनियाणा ग्राम स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात के बाद जैसे ही सूचना आसपास के गांवों में पहुंची लोगों में सनसनी फैल गई क्षेत्र में पुलिस की दौड़ती गाड़ियों के सायरन से भी लोग एक दूसरे से पूछते रहे क्या हुआ । आखिर ग्रामीणों की मदद से लूट के आरोपियों को पकड़ने में सफलता भी हासिल हुई । थाना प्रभारी सीआई लाभूराम विश्नोई ने बताया कि गुरूवार प्रात प्रार्थी निखिल पिता लक्ष्मीनारायण डाड निवासी शास्त्री नगर भीलवाड़ा हाल रिलायंस पेट्रोल पंप थाना गंगरार ने उपस्थित होकर रिपोर्ट देकर बताया कि मैं रिलायंस पेट्रोल पंप पर आर औ कोड़ आरजेटी D12 पर ऑपरेटर हूं। आज प्रात करीब 5:00 बजे पंप के कर्मचारी ने फोन पर सूचना देकर बताया कि एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी रिलायंस पंप पर आई और उसमें बैठे तीन लोगों ने उतरकर पंप पर तेल भरने वाले कार्मिक रतनलाल पिता बालू जाट जाट, राजू पिता लेहरू जाट व राधेश्याम पिता शंकर जाट को चाकू दिखाकर उन्हें धमकाने लगे और ऑफिस से करीब ₹25000, कर्मचारी का फोन , ऑफिस में लगे कंप्यूटर सेट, को भी लूट कर अपने साथ गाड़ी में डाल कर भाग गये साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना से अवगत कराने एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपअधीक्षक कपासन दलपत सिंह भाटी के सुपर विजन में पुलिस जाब्ते ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए पम्प के कार्मिको द्वारा गाड़ी व अभियुक्तो की तलाशी जारी कर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। जवासिया गांव के पास एक नाड़ी में स्कॉर्पियो गाड़ी के पलट जाने से तीन आरोपी गाड़ी को छोड़कर खेतों की तरफ भाग गए आसपास क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने छानबीन करते हुए खेतों में तीनों अलग-अलग जगह खेतों से डिटेन कर पुलिस हिरासत में लिया गया। मुल्जिम राहुल पिता रसीद मेव मुस्लमान निवासी फ़लन्डी पुलिस थाना पिनगवां जिला नूह हरियाणा, शाकिर पिता अली मोहम्मद मेव मुसलमान निवासी निजामपुर थाना तावडू जिला नूह एवं जुनैद पिता निजर मेव मुसलमान निवासी पापड़ा थाना पिनगवां जिला नूह के शरीर पर चोटे होने से मुल्जिमो का मेडिकल करवाकर बापर्दा गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस एवं स्कॉर्पियो गाड़ी कार जब्त की गई । थाना प्रभारी विश्नोई ने बताया कि इस घटना से पूर्व रात्रि में ही अभियुक्तों ने भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के स्वरूपगंज चौराहे पर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर भी कर्मचारियों से ₹8000 लूट करना स्वीकार किया है घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार चोरी होना स्वीकार किया गाड़ी के अंदर से 2- 3 नंबर प्लेट मिली जो अलग-अलग नंबरों की है।
