मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मीरा कपूर ने अपने ससुर पंकज कपूर को बर्थडे विश किया, बोलीं- 'अल्फांसो' के परिवार में हम 'सफेदा' जैसे

प्रख्यात अभिनेता और शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर शुक्रवार को 66 साल के हो गए। इस मौके पर उनकी बहू मीरा कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अपने मैसेज में मीरा ने अपने ससुर को बेहद कूल और बेहद हॉट शख्स बताते हुए उनकी तुलना सफेदा आम से की।

अपनी पोस्ट में मीरा ने लिखा, 'हैपी बर्थडे डैड, आपके जितना कूल और हॉट कोई और नहीं है। अल्फांसो के परिवार में हम सफेदा हैं। सर्वश्रेष्ठ 'बाबा' के लिए, हम आपसे प्यार करते हैं।' उनकी इस पोस्ट पर फिल्म मेकर होमी अदजानिया की पत्नी अनिता श्रॉफ अदजानिया ने भी कमेंट करते हुए पंकज को जन्मदिन की बधाई दी।

पहले भी की थी 'अल्फांजो' और 'सफेदा' की तुलना

पंकज को विश करते हुए मीरा ने खुद को और उन्हें 'सफेदा' आम की तरह बताया। कुछ दिन पहले भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए इन्हीं दो आमों की तुलना की थी। उन्होंने एक फोटो शेयर किया था, जिसमें लिखा था, 'अल्फांसो के मुकाबले सफेदा बेहतर होते हैं। चलो आम की लड़ाई शुरू करते हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, मेरा पसंदीदा अब भी 'लंगड़ा' है। अल्पसंख्यक? #ये उत्तरभारत की बात है।'

##

पंकज कपूर ने की दो शादियां

पंकज कपूर का जन्म 29 मई 1954 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय का प्रशिक्षण लेकर फिल्मों में एंट्री ली। पंकज कपूर ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी 1974 में अभिनेत्री नीलिमा अजीम से की थी। जिसके बाद 1981 में शाहिद कपूर का जन्म हुआ। 1984 में इस कपल ने तलाक ले लिया। वहीं 1988 में पंकज ने दूसरी शादी अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से की। जिनसे उनके दो बच्चे हैं। बेटी सनाह और बेटा रुहान कपूर। दोनों का जन्म 1990 और 1994 में हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मीरा कपूर ने अपनी और अपने ससुर पंकज कपूर की तुलना सफेदा आम से की। (फोटो/वीडियो मीरा की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/mira-rajput-kapoor-wishes-father-in-law-pankaj-kapoor-127352425.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना