मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

विद्युत जामवाल ने सिखाई अदा शर्मा को कपड़े सुखाने की नई टेकनीक, एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ शेयर की 'एक लड़की को देखा तो' गाने की नई लिरिक्स

अदा शर्मा लॉकडाउन के बाद से अपनी मस्तीभरी अदाओं से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस घर के कामों पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। जहां कुछ दिनों पहले अदा वर्कआउट करते हुए पोछा लगा रही थीं वहीं अब नए वीडियो में वो मार्शल आर्ट्स करते हुए कपड़े सुखा रही हैं। उन्होंने इसका क्रेडिट अपने कमांडो को स्टार विद्यूत जामवाल को दिया है।

इंस्टाग्राम अकाउंट से अदा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पहले कपड़े को निचोड़ती हैं फिर उससे मार्शल आर्ट करती हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, भावना रेड्डी (अदा की मां) की स्टाइल मे। विद्यूत देव सिंह जामवाल ने मुझे सिखाया है कि क्वारैंटीन में वॉशिंग मशीन कम ड्रायर कैसे बनते हैं। दुनिया का सबसे अच्छा कमांडो। बेस्ट शेफ, बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट और ये मेरा बेस्ट फ्रेंड भी बन गया है'।

आगे अदा ने एक लड़की को देखा तो गाने की लिरिक्स बदल कर फैंस को कुछ नया सुनाया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने अपनी क्रिएटिव आजादी के साथ लिरिक्स को थोड़ा बदला है। मेरे साथ गाओ। हो.. एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसे कुंगफू की चैंप। जिसे याद आ रही है फैशन वीक रैंप, जैसे पियानो की तान। पसंद है गुलकंद का पान जैसे लातों की शाम। मुंबई से मिलान, जैसे हाथ में हो एक जलता मशाल। हो..'।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vidyut Jamwal taught Adah Sharma new techniques to dry clothes, actress shared her own lyrics of ek ladki ko dekha tha


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/vidyut-jamwal-taught-adah-sharma-new-techniques-to-dry-clothes-actress-shared-her-own-lyrics-of-ek-ladki-ko-dekha-tha-127352281.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना