मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कोरोना से लड़ाई के बीच अभिषेक बच्चन ने साझा किया कूल रैप वीडियो, बोले- खुले में थूक विरोधी संदेश का शानदार तरीका

अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक कूल रैप वीडियो साझा किया है। इसमें सरकार के उस मैसेज का प्रमोशन किया गया है, जिसमें कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए खुले में थूकने से बचने की सलाह दी गई है।

अभिषेक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "कोरोनावायरस से मुकाबले के लिए यह कूल रैप वीडियो घरों के बाहर खुले में थूक विरोधी संदेश देने का शानदार तरीका है। बंद और सोच के लिए याद रखें। अपने काम और उसके नतीजे के बारे में सोचें।"
मार्च में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वॉरियर्स को सलाम करने के लिए देश से ताली, थाली, घंटी और शंख बजाने के लिए कहा था, तब अभिषेक जलसा के टैरेस पर ताली बजाते नजर आए थे। उनके साथ पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या भी थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक आखिरी बार 'मनमर्जियां' (2018) में नजर आए थे। उनकी तीन फिल्में 'लूडो', 'द बिग बुल' और 'बॉब बिस्वास' कतार में हैं, जो देश में जारी लॉकडाउन की वजह से रुकी हुई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abhishek Bachchan shared a cool rap video regarding coronavirus, Says think before spitting in the open


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/abhishek-bachchan-shared-a-cool-rap-video-regarding-coronavirus-says-think-before-spitting-in-the-open-127355850.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना