मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

इरफान खान के निधन को एक महीना हुआ पूरा, इमोशनल पत्नी ने लिखा-हम मिलेंगे,बातें करेंगे,दोबारा मिलने तक...

29 मई को इरफान खान का निधन हुए एक महीना हो गया। इस मौके पर उनकी वाइफ सुतापा ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और एक खूबसूरत नोट शेयर किया।

सुतापा ने लिखा, 'यहां से बहुत दूर...गलत और सही के आगे एक खूबसूरत खाली मैदान है। जब हमारी आत्मा घास पर सुकून से लेटेगी और दुनिया बातें करते हुए थक चुकी होगी। ये बस कुछ समय की ही बात है। मिलेंगे...बातें करेंगे...दोबारा मिलने तक...।

सुतापा ने इरफान के साथ जो तस्वीरें शेयर कीं उसमें वह दोनों सेल्फी लेते दिख रहे हैं। एक तस्वीर सुतापा ने क्लिक की जिसमें इरफान घास पर लेटे दिख रहे हैं।

कोलोन इन्फेक्शन से हुआ था निधन:इरफान ने 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उन्हें करीब एक सप्ताह पहले कोलोन इन्फेक्शन के चलते वहां भर्ती कराया गया था और वे आईसीयू में भर्ती थे। इरफान खान आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए थे, जो 13 मार्च को रिलीज हुई थी।

न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे थे इरफान: मार्च 2018 में इरफान खान न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने लंदन गए थे। वहां वे करीब एक साल रहे और ठीक होने के बाद अप्रैल 2019 में भारत लौटे।

वापसी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग राजस्थान में शुरू की और फिर आगे के शेड्यूल के लिए लंदन चले गए थे, जहां वे डॉक्टर्स के संपर्क में भी रहे।

इसके बाद से वे अक्सर डॉक्टर्स का परामर्श लेने लंदन आते-जाते रहे। हालांकि,लॉकडाउन की वजह सेवे मुंबई से बाहर नहीं जा पाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
wife Sutapa Sikdar shares pics with Irrfan Khan’s after month of his death: says ‘Milenge baaten karenge’


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/wife-sutapa-sikdar-shares-pics-with-irrfan-khans-after-month-of-his-death-says-milenge-baaten-karenge-127355781.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना