मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अपनी लिखी कविता में सोनाक्षी सिन्हा ने सुनाया कोरोना वॉरियर्स का संघर्ष, बोलीं- 'वो दो पल की नींद के लिए सड़क पर ही सो जाते हैं'

लॉकडाउन के बीच जहां देश की जनता अपने घरों में स्थिति समान्य होने का इंतजार कर रही है वहीं कुछ वॉरियर्स अपने परिवार से दूर सेवा दे रहे हैं। इन्हीं लोगों को ट्रिब्यूट देते हुए एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक भावुक कविता तैयार की है जिसमें उन्होंने कोविड हीरो के संघर्ष को बखूबी सुनाया है।

सोनाक्षी ने कविता सुनाते हुए शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया है जो लोगों को खाना खिलाकर और डोनेशन के जरिए मदद कर रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'जब जब जिक्र कोरोना की हार का होगा, नाम इन्हीं कोविड हीरोज का होगा। मेरी तरफ से कोविड हीरोज को एक छोटा सा ट्रिब्यूट'।

अपने आर्ट पीस नीलाम करके किया फंड इकट्ठा

कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा ने डेली वेजेस वर्कर्स के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए अपनी पेंटिंग्स की नीलामी रखी थी। उन्होंने ये काम अंशुला कपूर के फैनकाइंड प्रोग्राम के लिए किया था। नीलामी के लिए उन्होंने अपने हाथों से बनाए हुए कई आर्टपीस दिए थे, जिससे एक बड़ी राशि मिल सकी। उनकी इस पहल को बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा भी खूब सराहा गया था। एक्ट्रेस जैकलीन ने भी आर्टपीस के लिए अपनी बिड रखी थी।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonakshi Sinha narrated the struggle of Corona Warriors, said- 'They sleep on the road for two moments of sleep'


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sonakshi-sinha-narrated-the-struggle-of-corona-warriors-said-they-sleep-on-the-road-for-two-moments-of-sleep-127359287.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना