मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दीपिका ने फर्स्ट लुक टेस्ट के फोटो शेयर किए तो करण ने फिल्म को कई पीढ़ियों के लिए प्रासंगिक बताया

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को रिलीज हुए रविवार को 7 साल पूरे हो गए। इस मौके पर दीपिका ने इस फिल्म को याद करते हुए अपने पहले लुक टेस्ट के फोटो और फिल्म का एक डायलॉग सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनके अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी एक खास वीडियो शेयर कर इस फिल्म को सभी पीढ़ियों के लिए प्रासंगिक बताया।

दीपिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमारा सबसे पहले लुक टेस्ट... 'यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती हैं... एक बार खुला, तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे'- नैना तलवार। ये जवानीहैदीवानीके7साल, अयान मुखर्जी, #रणबीर कपूर #बनी।'

करण ने फिल्म को प्रासंगिक बताया

करण जौहर ने इस मौके पर खासतौर पर बना फिल्म का एकप्रोमो शेयर किया और अपनी पोस्ट में लिखा, 'इस बात को 7 साल पूरे हो चुके हैं, जब दोस्तों की ये गैंग हमारे जीवन में आई थी और इसने हमें दोस्ती और प्यार के बारे में सिखाया था। एक ऐसी फिल्म जो आज भी सभी पीढ़ियों के लिए प्रासंगिक है।YJHDके7साल'

##

फिल्म में थीचार दोस्तों की कहानी

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म चार दोस्तों रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन की कहानी दिखाई गईथी, जो अलग-अलग तरह से जीवन जीने का नजरिया बताते हैं। इस फिल्म को करण जौहर ने अपने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया था। इसके डायलॉग्स हुसैन दलाल ने लिखे थे और संगीत प्रीतम का था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी और बड़ी हिट साबित हुई थी। (फोटो/वीडियो दीपिका और करण के सोशल मीडिया अकाउंट्स से साभार)


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/deepika-padukone-and-karan-johar-on-7-years-of-yeh-jaawani-hai-deewani-127359346.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना