मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दो नौकर कोरोना संक्रमित मिलने के बाद करण जौहर की मां हीरू को भी किया सैनिटाइज, वीडियो हुआ वायरल

सोमवार को करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी थी कि उनके घर के दो नौकर कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इसके बाद करण के कार्टर रोड स्थित घर को सैनिटाईज किया गया, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें करण की मां हीरू जौहर सैनिटाइजरस्प्रे मशीनके आगे नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में एक व्यक्ति उन्हें तीन बार घूमने के लिए कह रहा है।घर के सैनिटाईजेशन के बाद करण का परिवार क्वारैंटाइन हो गया है। गौरतलब है किसोमवार को ही करण ने अपना 48वां बर्थडे मनाया है। परिवार में उनके साथ मां और दो बच्चे रूही-यश रहते हैं। करण ने अपने स्टेटमेंट यह भी बताया था कि उनके परिवार के सभी सदस्य और स्टाफ के बाकी लोगों की जांच निगेटिव आई है।

करण ने कहा कि दोनों संक्रमित स्टाफरों को बेहतर उपचार मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुश्किल वक्त है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि घरों में रहकर और सुरक्षा उपायों को अपनाकर हम संक्रमण को हरा देंगे। सभी घर में रहें और सुरक्षित रहें।

इससे पहले बोनी कपूर के घर में काम करने वाले एक सदस्य को कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद कपूर परिवार के दो और स्टाफर भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद बोनी कपूर, जाह्नवीकपूर और खुशी कपूर का भी टेस्ट हुआ, लेकिन सभी का टेस्ट निगेटिव आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो सोशल मीडिया से साभार


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/karan-johar-mother-hiroo-also-got-sanitized-after-two-servants-got-corona-infected-video-viral-127342271.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना