मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अजय देवगन ने पिता वीरू देवगन की बरसी पर वीडियो शेयर किया, लिखा- आपको हमेशा अपने पास महसूस करता हूं

सिंघम स्टार अजय देवगन ने बुधवार को पिता वीरू देवगन की बरसी पर एक वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए इस वीडियो में अजय और उनके पिता की तस्वीरें हैं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक नोट भी लिखा। अजय ने लिखा- डियर डैड। आपको गुजरे हुए एक साल हो गया। इसके बावजूद मैं हमेशा आपको अपने पास महसूस करता हूं। चुपचाप, ध्यान रखने वाले, हिफाजत करने वाले।

वीरू देवगन ने बॉलीवुड में स्टंटमैन के तौर पर करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने एक्शन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने हिंदुस्तान की कसम जैसी करीब 80 फिल्मों में एक्शन सीन फिल्माए हैं। हिंदुस्तान की कसम को वीरू देवगन ने ही प्रोड्यूस किया था और इस फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन ने रोल निभाए थे। पिछले साल मुंबई में आज के ही दिन वीरू देवगन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो अजय देवगन के इंस्टग्राम से साभार


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/ajay-devgan-shared-video-on-father-veeru-devgan-first-death-anniversary-127345456.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना