मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

कोरोना से जंग जीतने के बाद दूसरी बार प्लाज्मा डोनेट करने पहुंचीं जोया मोरानी, कहा-'पिछली बार इससे एक कोरोना पेशेंट की जान बची थी'

कोरोनावायरस से जंग जीतने के बाद जोया मोरानी अब प्लाज्मा डोनेट कर दूसरे पेशेंट्स की मदद कर रही हैं। वह मंगलवार को दूसरी बार प्लाज्मा डोनेट करने के लिए अस्पताल पहुंचीं। इसकी जानकारी जोया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी और एक तस्वीर के साथ डॉक्टर की तरफ से मिला नोट भी शेयर किया।

प्लाज्मा डोनेशन के बीच से जोया ने तस्वीर करते हुए लिखा, 'प्लाज्मा डोनेशन के राउंड 2। पिछली बार इससे आईसीयू में भर्ती एक पेशेंट को मदद मिली थी।'

डॉक्टर ने मुझे एक नोट दिया जिसमें लिखा है, 'उम्मीद करती हूं कि सभी कोविड पेशेंट ठीक होकर प्लाज्मा डोनेट करने के लिए सामने आएं क्योंकि इससे किसी की जान बच सकती है।'


जोया 7 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके एक हफ्ते बाद ही वह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गईं थीं।

मोरानी परिवार में सबसे पहले जोया की बहन शाजा कोरोना के चपेट में आई थीं। वह मार्च में श्रीलंका गई थीं। वहीं उनके बाद जोया को कोरोना हुआ जो कि राजस्थान से मुंबई लौटी थीं। दोनों के बाद करीम मोरानी कोरोना पॉजिटिव हुए। वह चेन्नई एक्सप्रेस और रा.वन जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zoa Morani goes for round 2 of plasma donation, says ‘last time it helped get a patient out of ICU’


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/zoa-morani-goes-for-round-2-of-plasma-donation-says-last-time-it-helped-get-a-patient-out-of-icu-127345412.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना