एनएसयूआई ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सौंपे 5 नीम के पौधे एवं स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति स्थापना करने हेतु पत्र सौंपा
रिपोर्ट दिनेश साहू आसींद
आसींद एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितेश गुर्जर व प्रदेश सचिव भावेश पुरोहित के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पत्र भीलवाड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा को सौंपा गया तथा 5 नीम के पौधे भी मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुये सौंपे गये।
जिला उपाध्यक्ष राजमल अहीर ने बताया कि ज्ञापन में कांग्रेस शासित प्रदेशों के हर जिले के मुख्य चैराहों पर व भीलवाड़ा शहर के सूचना केन्द्र चैराहो पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की मूर्ति स्थापित की जाने की मांग की गई
ज्ञापन में पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व का वर्णन करते हुए बताया कि देश को नई शिक्षा नीति के जरिये नई दिशा की ओर मोड़ा और शिक्षा की देश में कम्प्युटर लाकर सूचना क्रांति के जनक रहे। देश में कम्प्युटर राजीव गांधी जी की देन है और देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री जिन्होंने युवाओं को नई दिशा दिखाई, जिन्होंने देश के लिये खुद की जान गंवा दी। ऐसे प्रधानमंत्री की मूर्ति स्थापित करने की मांग की गई जिससे आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सके।
साथ ही एनएसयूआई द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटी पुलिया स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आॅफिस पर पांच नीम के पौधे सौंपे गये।
इस दौरान प्रदेश सचिव प्रवीण आचार्य, भावेश पुरोहित, राजमल अहीर, यूथ कांग्रेस पूर्व जिला सचिव जितेन्द्र गुर्जर, भगवत सिंह सोलंकी, मोनू शर्मा, दिलीप यादव आदि उपस्थित थे।
