मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सोनू ने सुनाई मजदूरों के पलायन पर बने वीडियो 'भगवान है कहां रे तू' की कहानी, बोले- 2 दिन में हजार बार मेरे पास आ चुका

सिंगर सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके गाए हुए फिल्म पीके के सॉन्ग भगवान है कहां रे तू...को मजदूरों के पलायन की तस्वीरों के साथ जोड़ा गया है। सोनू कह रहे हैं कि पिछले दो दिन में हजार से ज्यादा बार यह वीडियो आया और लोग उन्हें यह कहकर बधाई दे रहे हैं कि उनका नया गाना दिल को छूने वाला है।

हालांकि सोनू ने इसी गलतफहमी को दूर करने इस गाने की कुछ कहानियां शेयर की हैं। जिसमें वे बता रहे हैं कि गाना बनाने से पहले उन्हें दूसरा अंतरा पसंद आया था, लेकिन प्रोड‌्यूसर की सलाह पर इसे बदल दिया गया जो आज के दौर में बेहद प्रभावशाली बन गया है और हमेशा रहेगा।

2014 में रिलीज हुईफिल्म पीके का यह गाना आमिर खान पर शूट किया गया था। शांतनु मोइत्रा ने गाना कम्पोज किया था और स्वानंद किरकिरे ने इसे लिखा था। पीके का डायरेक्शन राजू हिरानी ने किया था। विधु विनोद चोपड़ा ने ही इस गाने को सोनू की आवाज में रिकॉर्ड करने की सलाह दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonu nigam narrated the story behind of 'Bhagwan hai kahan re tu' in a video


source https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sonu-nigam-narrated-the-story-behind-of-bhagwan-hai-kahan-re-tu-in-a-video-127352303.html

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना