भीलवाड़ा में, नाथड़ियास गांव में निकला कोरोना पॉजिटिव
बाग़ौर -: रायपुर तहसील क्षेत्र के नाथडिव्यास गांव में आज कोरोना वायरस से पॉजिटिव एक व्यक्ति मिलने के बाद आज भीलवाड़ा जिले का समूचा प्रशासन नाथडिव्यास गांव पहुंचा| समूचे गांव को सील कर दिया गया| समूचे प्रशासन व चिकित्सा विभाग की टीमों के पहुचने कारण गांव छावनी में तब्दील हो गया| गांव में एक साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी को देखने के लिए ग्रामीण छतों पर उमड़ पड़े|
जानकारी के अनुसार नाथडियास गांव के सुवालाल जाट द्वारा भीलवाड़ा बांगड़ चिकित्सालय में अपना उपचार करवाया गया| उसके बाद जांच कर रिपोर्ट जयपुर भेज दी थी| पुनः सुवालाल जाट अपने गांव आ गया था| अपने परिवारजनों के साथ ही रह रहा था| आज भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट में सुवालाल जाट का नाम आया, जिसे प्रशासन सकते में आ गया| आनन-फानन में समूचे रायपुर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी नाथडियास गांव में पहुंचे| समूचे गांव को सील कर दिया गया|
