रायला ईरांस में खेत पर लगी आग , बाड़ व लकड़िया जली ।
रायला थाना क्षेत्र के ईरांस ग्राम के पास खेत की बाड़ में आग लग गई । आग की सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण इकट्ठे हो गए थे तथा आग बुझाने लग थे । आग को बुझाने के लिये गांव से टेंकर की मदद ली थी , सूचना पर रायला पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुच कर आग पर काबू पाया गया था । हालांकि आग से कोई ज्यादा नुकसान नही हुआ था ।
बताया गया की आग से पूर्व आधा घंटा पहले फसल निकलवा कर घर गए थे तथा आसपास कोई फसल नही थी । इस दौरान बड़ा नुकसान तल गया था । आग बलदेव जाट के खेत पर लगी थी । इस दौरान रायला थाना से जाबिज जी व पुखराज चौधरी की टीम पहुचकर मौका मुआयना किया ।

