चीन में हंता वायरस ने दी दस्तक, एक शख्स की मौत, 32 लोग संदिग्ध!

नई दिल्ली: पहले ही चीन समेत दुनिया के कई देश कोरोना वायरस की मार झेल रहे है. इसकी वैक्सीन के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे है. दुनिया के कई देशों में इस वायरस को लेकर लॉकडाउन है. इस बीच चीन में एक ओर वायरस के उत्पन्न होने से हड़कंप मच गया है. अगर मीडिया रिपोर्टस की माने तो अब चीन में हंता वायरस ने दस्तक दी है. इस वायरस से यूनान प्रांत में एक व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई. पीड़ित व्यक्ति काम करने के लिए बस से शाडोंग प्रांत लौट रहा था. उसे हंता वायरस से पॉजिटिव पाया गया था. बस में सवार 32 अन्य लोगों की भी जांच की गई है. चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के इस घटना की जानकारी देने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.
विशेषज्ञों के मुताबिक हंता वायरस घातक नहीं है, जैसे कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया. ये वायरस हवा के रास्ते नहीं फैलता है. यह वायरस चूहे या फिर गिलहरी के संपर्क में आने से इंसानों में फैलता है. सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार चूहों के घर के अंदर और बाहर करने से हंता वायरस का संक्रमण का खतरा रहता है. यहां तक कि अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति भी है और वह हंता वायरस के संपर्क में आता है तो उसके संक्रमित होने का खतरा रहता है.
ऐसे फैलता है ये वायरस:
मीडिया रिपोर्टस की माने तो हंता वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है. अगर कोई इंसान चूहों के मल, पेशाब आदि को छूने के बाद अपनी आंख, नाक और मुंह को छूता है तो उसके हंता वायरस से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है.
ये हैं इसके लक्षण
चलिए आपको बताते है हंता वायरस के लक्षण के बारे में. तो जो इंसान हंता से संक्रमित हेागा. उस व्यक्ति को सिर दर्द, बुखार, पेट में दर्द, शरीर में दर्द, उल्टी, डायरिया जैसे लक्षण दिखाई देते है. अगर इलाज में थोडी से भी लापरवाही बरती तो संक्रमित व्यक्ति के फेफड़ों में पानी भी भर जाता है, उसे सांस लेने में परेशानी होती है.
हजारों लोगों की मौत:
गौरतलब है कि पहले ही चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस से पूरी दुनिया त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर चीन में हंता वायरस ने दस्तक दे दी. वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने अब पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 14,611 तक पहुंच गई है. अब इस वायरस का सबसे ज्यादा संक्रमण इटली और स्पेन में देखने को मिल रहा है. पूरे यूरोप में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है. वहीं भारत देश के कई राज्यों में लॉकडाउन है.