मांडल तहसीलदार ने करवाई धारा 144 की पालना : बागोर
विष्णु विवेक शर्मा
बागोर l बढ़ते वैश्विक कोरोना वायरस के प्रकोप को मध्य नजर रखते हुए एवं धारा 144 की पालना सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार को मांडल तहसीलदार नीता वसीठा ने बागोर नायब तहसीलदार व गिरदावरी टीम को निर्देश देते हुए बागोर क्षेत्र के चांदरास व गोविंदपुरा गांव में मृत्यु की बैठक एवं शादी समारोह में भीड़ भाड़ को रोकने एवं धारा 144 की पालना करने के लिए टीम को मौके पर भेज परिजनों को पाबंद किया ।
मांडल तहसीलदार नीता वसीठा ने बताया कि बागोर क्षेत्र के चांदरास गांव में सामाजिक कार्यक्रम में शादी विवाह को लेकर नारायण पिता भेरूलाल रेगर के यहां सामाजिक कार्यक्रम में शादी समारौह की जानकारी मिली । जिस पर गठित टीम में बागोर उपतसीलदार भैरु लाल रेगर व भू अभिलेख निरीक्षक रामनिवास जीनगर चांदरास को मौके पर भेजा गया । और टीम ने मौके पर पहुँच कर कार्यक्रम में भीड़भाड़ इकट्ठा नही करने हेतु परिजनों को पाबंद किया । एवं परिजनों को पाबंद कर कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु सजग रहने एवं भीड़भाड़ इकट्ठा नहीं करने के साथ ही धारा 144 की पालन भी सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया गया । साथ ही सभी व्यक्तियों को मास्क का उपयोग करने के बारे में भी सुझाव दिया गया ।इसी तरह चांदरास गांव में मृतक सुखदेव पिता छौगा गुर्जर के यहां भी बैठक पर टीम पहुंची ।
जहां पर भी परिजनों को उचित दिशा निर्देश देकर सभी को पाबंद किया गया । इसी तरह चांदरास के गोविंदपुरा गांव में मांगीलाल पिता प्रताप सुथार के यहां मौके पर टीम ने पहुंच मृतक के सामाजिक कार्यक्रम की जानकारी ली । इस बैठक पर उपस्थित सभी ग्रामीणों के समक्ष कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारीयां दी गई । एवं उन्हें भीड़भाड़ से बचने के लिए भी बंद किया गया । एवं आगाह किया गया कि सरकारी आदेशों की पालना नहीं करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
