मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

होली पर रामा श्यामा के साथ 80 हजार मतदाताओं से होगी मतदान की अपील

होली पर स्वीप टीम आसीन्द करेगी मतदान की अपील



आसीन्द में होली के रामा श्यामा के साथ साथ करेगें मतदान की अपील । होली के अवसर पर रामा श्यामा के साथ साथ करें मतदान की अपील- सन्तोष कुमार गोयल सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एस.डी.एम.) आसीन्द
विधान सभा क्षैत्र आसीन्द में सन्तोष कुमार गोयल सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एस.डी.एम.) आसीन्द ने होली के अवसर पर क्षैत्र के सभी निवासीयों को शुभकामनाए प्रेषित करते हुये  इस अवसर पर सभी मतदाताओं से लोक सभा आम चुनाव 2019 के लिये मतदान दिवस 29 अप्रेल 2019 को मतदान करने की अपील जारी की है । इसके साथ ही स्वंय सेवी संस्थाओ व गणमान्य नागरिकों से भी आव्हान किया कि वे भी स्वंय मतदान करें तथा मतदान की अपील अवश्य करें ।

उपखण्ड अधिकारी आसीन्द ने अपील में बताया कि आप स्वयं मतदान करें व होली के अवसर पर रामा श्यामा के साथ साथ सभी मतदाताओं से भी मतदान दिवस को मतदान करने की अपील भी करें ।

होली के अवसर पर विधान सभा क्षैत्र आसीन्द में सभी अधिकारीगण व कर्मचारी गण जिनमें सुपरवाईजर, भू.अ.नि., पटवारी , ग्रामविकास अधिकारी, कृषि-पर्यवेक्षक, बीओलओ, महिला एंव बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता जो आसीन्द विधान सभा क्षैत्र में ग्रामीण क्षैत्र में कार्यरत है, होली के अवसर पर रामा श्यामा के साथ साथ मतदान की अपील मतदाताओं से करेगें ।

विधान सभा क्षैत्र आसीन्द में मतदान के लिये हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करते सन्तोष कुमार गोयल सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एस.डी.एम.) आसीन्द ने बताया कि ग्रामीण क्षैत्र में इऩ अधिकारी व कर्मचारी की संख्या लगभग 1200 है जो अपने क्षैत्र में करीब 80 हजार मतदाताओं से रामा श्यामा पर मतदान की अपील करेगें । इससे क्षैत्र का मतदान प्रतिशत बढेगा । प्रत्येक मत का अपना महत्व है मतदान से लोकतन्त्र मजबूत होगा ।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना