मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

बीजेपी को हराने के लिए सपा-बसपा गठबंधन का समर्थन करेगी भीम आर्मी 







चंद्रशेखर आजाद ने एक रैली को संबोधित करते हुए यूपी में सपा और बसपा के चुनावी गठबंधन को स्वागत किया. साथ ही उन्होंने बीजेपी को यूपी में हराने के लिए इस गठबंधन को पूरी तरह से समर्थन देने का भी ऐलान किया.



भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आने वाले लोकसभा चुनावों मे पटखनी देने के लिए भीम आर्मी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी(सपा-बसपा) गठबंधन का समर्थन करेगी.

चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में संत रविदास छात्रावास में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे. बताया जाता है कि भीम आर्मी द्वारा संचालित भीम स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए ये रैली रखी गई थी.

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उतर प्रदेश में बीजेपी को हराने के लिए एक सामाजिक गठबंधन बने. सपा-बसपा के गठबंधन से उनका यह सपना पूरा हुआ है. यह गठबंधन बीजेपी को उत्तर प्रदेश में रोकने का काम करेगा.

भीम आर्मी चीफ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि अगर बीजेपी ने किसी दलित को भी पार्टी से टिकट दिया तो भी उसे वोट मत देना.

एक ट्वीट के जरिए भीम आर्मी चीफ ने कहा, मैं कोई चुनाव नहीं लड़ने वाला हूं और पूरी तरह गठबंधन के साथ हूं. 2019 में बीजेपी को हराना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है. इसलिए सभी संविधान बचाने की लड़ाई लड़ने वाले दलों को एक साथ आने की जरूरत है. तभी बीजेपी को हराना आसान होगा. इसलिए सपा-बसपा गठबंधन में रालोद को भी साथ लेना चाहिए था.

इस रैली के लिए भीम आर्मी ने लोगों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की थी. साथ ही पार्टी प्रमुख ने उत्तर प्रदेश में कई रैलियों की परमिशन रद्द किए जाने के आरोप लगाए थे.

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए सपा और बसपा के बीच गठबंधन का अखिलेश यादव और मायावती ने शनिवार को ऐलान किया. इसके बाद राजद(राष्ट्रीय जनता दल) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार की शाम को लखनऊ में मायावती के आवास पर जाकर मुलाकात की. साथ ही वे सोमवार को अखिलेश यादव से मुलाकात करने जा रहे हैं.



from News BaBa http://bit.ly/2VQ1Qpp
via IFTTT

from Gujarat News http://bit.ly/2Cl9IX2
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना