मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अब गाय पर बात करेंगे केजरीवाल, हरियाणा में गोशालाएं देखने जाएंगे आप संयोजक     








हरियाणा के सरकारी स्कूलों, अस्पतालों के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाय का मसला भी उठाएंगे। केजरीवाल की कोशिश है कि गायों की बदहाल स्थिति पर हरियाणा सरकार को घेरा जाए। इसके लिए वह सोनीपत, रोहतक और हिसार में गौशालाएं देखने जाएंगे। पार्टी का दावा है कि दिल्ली सरकार की पशु स्वास्थ्य व कल्याण नीति जारी होने के बाद हरियाणा के कई गोशाला संचालकों ने केजरीवाल से अपने यहां का दौरा करने की गुजारिश की थी।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि केजरीवाल के दौरे के बाद लोगों के बीच गायों व गोशाओं की वास्तविक तस्वीर जाएगी। इस कड़ी में अरविंद केजरीवाल रविवार को सोनीपत स्थित सैदपुर गांव की अठगामा गोशाला, 14 जनवरी को रोहतक स्थित मोखरा गांव की श्रीकृष्ण गौशाला समिति और 15 जनवरी को हिसार स्थित श्री गौशाला साला डेरी दात्ता हांसी जाएंगे।

हरियाणा गो सेवा आयोग के आंकड़ों के आधार पर आप का दावा है कि मनोहर लाल सरकार गोशाला की एक गाय पर रोज सिर्फ 39 पैसे खर्च करती है, जबकि दिल्ली सरकार हर गाय पर रोज 40 रुपये देती है। इससे साबित होता है कि हरियाणा की भाजपा सरकार को गायों की सेवा से कोई लेना-देना नहीं है। वह गायों की नाम पर सिर्फ राजनीति करती आई है।

इससे पहले केजरीवाल हरियाणा के दौरों के दौरान स्कूल और अस्पताल की बात करते थे। पहली बार वे गायों की देखभाल के मसले पर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। पार्टी के रणनीतिकार मान रहे हैं कि गाय भाजपा के लिए बेहद संवदेनशील मसला रहा है। इस अभियान से भाजपा को बैकफुट पर धकेला जा सकता है।



from News BaBa http://bit.ly/2D8l0zz
via IFTTT

from Gujarat News http://bit.ly/2QKS5VA
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना