रायला माधोपुरा में 111 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर निकाली शोभायात्रा
रायला ईरांस ग्राम पंचायत के माधोपुरा में चौदस उपवास के एक वर्ष होने पर महिलाओं द्वारा आभूषण धारण करके रंग बिरंगी कपड़ो में सिर पर कलस धारण किये हुए डीजे पर नाचते हुए ग्राम में शोभायात्रा निकाली गई है। इस अवसर पर ग्राम में ठाकुर जी मन्दिर पर हवन किया गया था जिसमे ग्रामवासियों द्वारा आवह्ती दी गई थी । जिसके बाद ग्रामवासियों के द्वारा भोज का आयोजन किया गया था ।
