मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

NewsWrap: शाह बोले- राहुल द्वारा सेना का अपमान करना शर्मनाक, 





अमित शाह ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण करने के लिए राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए. वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवादों में हैं. पढ़ें- शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें.




अमित शाह ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण करने के लिए राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए. वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवादों में हैं. पढ़ें- शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें.


और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण करने के लिए राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए. राजस्थान के बालोतरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष को जमकर खरी खोटी सुनाई.



कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवादों में हैं. राजस्थान के अलवर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने राफेल विमान का मुद्दा उठाया और पूछा कि 500 करोड़ का प्लेन 1600 करोड़ में? 1100 करोड़ किसकी जेब में डाला, अंदर की बात किसके लिए थी? चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है.


विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मजहब और जाति को लेकर कांग्रेस भ्रमित है. राहुल गांधी की छवि हिंदू बनाने की कोशिश चुनाव के लिए हो रही है. वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी  सियासी फायदे के लिए हिंदू होने के दिखावे में बदलाव करते रहते हैं.



मध्य प्रदेश का चुनाव खत्म हो गया है. इस बीच एमपी कांग्रेस के बड़े नेता और पार्टी की ओर से सीएम पद के दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ईवीएम में हेर-फेर की साजिश की आशंका जताई है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगाह किया है कि वे स्ट्रांग रूम की निगरानी में तनिक भी चूक नहीं होने दें, ताकि बीजेपी किसी तरह की साजिश नहीं कर सके.

मनमोहन सरकार में 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई, लेकिन मोदी की तरह प्रचार नहीं किया: राहुल

राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कारोबारियों से मुलाकात की. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ‘सैन्य फैसले’ को भी ‘राजनीतिक संपत्ति’ बना दिया है. साथ ही उन्होंने नोटबंदी को ऐसा घोटाला बताया जिसका उद्देश्य छोटे कारोबारियों और दुकानों की रीढ़ तोड़ना था.



from hindi news https://ift.tt/2PdiDye
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना