Election Result: मध्य प्रदेश में फिर फंसा पेंच, शिवराज ने की वापसीशुरुआत
कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर दिख रही थी. लेकिन अब कांग्रेस सरकार बनाते हुए दिख रही है.
विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं, रुझानों ने तस्वीर कुछ हद तक साफ कर दी है. मध्य प्रदेश में इस समय सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. रुझानों में कभी कांग्रेस आगे बढ़ रही है तो कभी बीजेपी उसे कड़ी टक्कर दे रही है. एक समय पर कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिल गया था. लेकिन एकाएक बीजेपी ने वापसी की है. मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं, बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है.
एग्जिट पोल में भी मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर का अंदेशा दिखाया था, जो अभी तक के रुझानों से साफ झलक रहा है. मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान 15 साल से सत्ता में हैं, ऐसे में इस बार उनके सामने एंटी इन्केंबंसी से पार पाने की चुनौती थी. मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के कई मंत्री भी अपनी सीट पर हारते हुए दिख रहा है.
पांच राज्यों के नतीजे यहां पढ़ें...
राज्य में कांग्रेस ने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में शिवराज सिंह चौहान को कड़ी टक्कर दी है. चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में सुबह से ही उत्साह में दिख रहे हैं. कांग्रेस दफ्तर के बाहर पटाखों के साथ कार्यकर्ता सुबह से ही डटे हुए थे.
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान हुआ था. राज्य में 75.05 % वोटिंग हुई है. राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है.
यूपी के शाहजहांपुर में एक पीसीएस अफसर की मौत के मामले में उनकी पत्नी के खिलाफ जहर देकर हत्या करने का केस दर्ज किया गया है. आरोपी पत्नी अर्चना सोनकर भी पीसीएस अधिकारी हैं, जो जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर तैनात हैं. मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार हैं. पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है.
निर्दलीय प्रत्याशी को उसके दफ्तर से साथ ले गए शिवराज, समर्थक को आया हार्ट अटैक
बालाघाट के वारासिवनी विधानसभा सीट में उस समय हंगामा मच गया मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक निर्दलीय उम्मीदवार को जबरन बीजेपी में शामिल करा दिया. यहां अपने साले संजय सिंह को हार से बचाने के लिए शिवराज सिंह चौहान को ये कदम उठाना पड़ा.
लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी का निधन
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार शाम को निधन हो गया. उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम चार बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा.
from News BaBa https://ift.tt/2C4Py4z
via IFTTT
from hindi news https://ift.tt/2ROG5E0
via IFTTT