पीएम मोदी के कार्यक्रम से सहयोगी दलों ने बनाई दूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी और गाजीपुर का दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम से पहले बीजेपी को सहयोगी दलों से झटका लगा है। योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ऐलान कर चुके हैं कि वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। राजभर को शिकायत हैं कि डाक टिकट पर महाराजा सुहेलदेव राजभर का पूरा नाम नहीं अंकित है।
इसके अलावा बीजेपी की एक और सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने कहा है कि उसके नेता कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे। अपना दल कोटे से मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल दिल्ली कल एयरपोर्ट से वापस लौट आई हैं। अपना दल के अध्यक्ष आशीष पटेल ने मिर्जापुर में आरोप लगाया था कि एनडीए के बडे़ घटक बीजेपी की ओर से छोटे दल अनदेखी महसूस कर रहे हैं।
कार्यक्रम के ठीक एक दिन पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी मोदी के कार्यक्रम में न शामिल होने की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री इसमें महाराजा सुहेलदेव राजभर के नाम का डाक टिकट जारी करने वाले हैैं। सुभासपा के महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर इसमें नहीं शामिल हो रहे हैैं। औपचारिक निमंत्रण न मिलने की वजह से उन्होंने यह फैसला किया।
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से अपना दल (एस) की 15 से अधिक सीटों पर उपस्थिति है। कुर्मी पटेल उसके प्रमुख वोटर हैं और उनमें से लगभग एक लाख केवल प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में हैं। अपना दल इस बार 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जिसमें वाराणसी भी है। 2014 में अपना दल ने बीजेपी से गठबंधन किया था और दो सीटों- मिर्जापुर और प्रतापगढ़ पर चुनाव लड़ा था। दोनों जगह उसे जीत मिली थी।
from News BaBa http://bit.ly/2Qa8rH6
via IFTTT
from hindi news http://bit.ly/2rZ9bFt
via IFTTT