मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मोदी के अहंकार की आंधी में विनम्रता की वजह से टिके राहुल: शिवसेना



पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को जोर का झटका लगा है. बीजेपी को तीन राज्यों में सरकार गंवानी पड़ी, जबकि दो अन्य राज्यों में पार्टी कुछ खास नहीं कर पाई। अब केंद्र और महाराष्ट्र में एनडीए की सहयोगी दल शिवसेना ही बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर रही है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसे अहंकार पर विनम्रता की जीत बताया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सामना में अपने संपादकीय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की विनम्रता की तारीफ की है।

उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी ने नम्रता से जीत को स्वीकार किया है और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का आभार जताते हुए घोषणा की है कि उनके काम आगे लेकर जाएंगे. लेकिन मोदी तो पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के योगदान को मानने को तैयार नहीं हैं। बीजेपी का निर्माण करने वाले आडवाणी भी उन्हें मंजूर नहीं है। उद्धव ने आगे लिखा कि ऐसा अहंकार सिर्फ महाभारत में दिखाई दिया था, लेकिन उसका भी पराभव हुआ। राहुल गांधी ने नम्रता से कहा है कि हम बीजेपी का 2019 में भी पराभव करेंगे।

मगर लेकिन बीजेपी मुक्त भारत का नारा नहीं देंगे। इतने तूफान में भी गांधी क्यों टिके और इतना घाव सहकर भी लोकतंत्र नष्ट क्यों नहीं हुआ? इसका जवाब इसी विनम्रता में है। बीजेपी के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे पर प्रहार करते उद्धव ने कहा- इस जीत ने कांग्रेस को निराशा की गर्त से बाहर निकाल दिया है। राहुल गांधी का कांग्रेस का अध्यक्ष बनना मतलब महात्मा गांधी द्वारा कांग्रेस बर्खास्तगी का सपना पूरा करने जैसा है, ऐसी टिप्पणी तब मोदी-शाह जैसे दिग्गजों से लेकर बीजेपी के गली-मोहल्लों के बच्चे भी कर रहे थे।




from News BaBa https://ift.tt/2C95hjc
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2UHbbiI
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना