मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट डिप्टी सीएम होंगे

नई दिल्‍ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया। अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री के नाम ऐलान के बाद गहलोत ने राहुल गांधी, प्रदेश की जनता और विधायकों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही राजस्थान में सुशालन लाने की बात कही। वहीं डिप्टी सीएम बनने के बाद सचिन पायलट बेहद प्रसन्न मुद्रा में बोलते हुए कहा कि किसको पता था कि दो-दो करोड़पति होंगे। मेरा और अशोक गहलोत का जादू चल गया । इस दौरान पायलट ने कहा कि चुनाव में किए वादा निभाएंगे। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विधायकों को गहलोत को मुख्यमंत्री चुनने के इस फैसले के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। साथ ही राजस्थान की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं। पायलट ने 2019 में कांग्रेस पार्टी की जोरदार वापसी की भी उम्मीद जताई

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना