मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी, एक जवान शहीद






   



जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अभी तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि अभियान में एक जवान के शहीद होने की भी खबर आ रही है। यह मुठभेड़ अब भी जारी है।



मारे गए आतंकी की पहचान वाटेंड जहूर ठोकर उर्फ फौजी के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है।

मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जहूर ठोकर पहले सेना में था और 2016 में आतंक की राह पर चल पड़ा था। इस एनकाउंटर के बाद इलाके के युवाओं ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। इस झड़प में दो स्थानीय नागरिकों की मौत की खबर है। एतिहातन इलाके में इंटरनेट और बारामूला-बनिहाल रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया है।

सुरक्षाबलों को पुलवामा के खारपुरा के एक सेब बागान में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ पाकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया।
 





from News BaBa https://ift.tt/2S2Tet4
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2LkkErY
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना