मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवकों की समीक्षा बैठक का आयोजन



 भीलवाड़ा नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवकों की बैठक दिनांक 17 दिसंबर 2018 को आयोजित की गई बैठक में केंद्र के सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र के नियमित कार्यक्रम युवा मंडल विकास कार्यक्रम, देशभक्ति  राष्ट्रीय निर्माण भाषण प्रतियोगिता, ब्लॉक/ जिला स्तरीय युवा मंडल खेलकूद प्रतियोगिता, जिला युवा सम्मेलन ,पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम, के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई एवं उचित दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी स्वयंसेवकों को अपने अपने ब्लॉकों में कार्यक्रमों का आयोजन संबंधित कार्य योजना बनाने को कहा गया 29 फरवरी 2019 तक वार्षिक कार्य योजना 2018- 19 के अनुसार सभी कार्यक्रम आयोजित करवाने का लक्ष्य रखा गया देश भक्ति राष्ट्र निर्माण विशेष विषय पर ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजन करने के लिए सभी स्वयंसेवकों को निर्देशित किया गया केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक राजेश यादव ने बताया कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर भीलवाड़ा जिले में चित्तौड़ से दिनांक 20 -12-2018 को स्वस्थ  भारत यात्रा प्रवेश करेगी स्वस्थ  भारत यात्रा का युवा मंडलों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा केंद्र के स्वयंसेवक  रतन लाल नायक तख्तपुरा हमीरगढ़, सांवरलाल जाट को ईरांस  चोराया, रायला सुशील कुमार लोढ़ा को  कंवलियास में यात्रा का स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई समीक्षा बैठक में सांवरलाल जाट  इरास कैलाश गाडरी चतरपुरा प्रदीप मीणा अखेपुरा  जहाजपुर हेमलता  खटीक देवरिया रायपुर रतन लाल नायक मौजूद थे

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना