रायला आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों का हुवा टीकाकरण युवा मंडल ने किया सहयोग
रायला आसींद ब्लॉक स्थित ईरांस आंगनबाड़ी केन्द्र पर 0 से 5 वर्ष बच्चों का एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सांवरलाल जाट ने बताया कि ग्राम की महिलाओं को एवं बच्चों को टीकाकरण स्थल पर लाकर ईरास युवा मंडल द्वारा टीकाकरण करवाया एवं पोषण अभियान की जानकारी देते हुए टीकाकरण का महत्व बताया ।इस मौके पर एएनएम मंजू चौधरी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के खून, पेशाब, शुगर ,रक्तचाप की जांच करके उचित मार्गदर्शन देकर टीके लगवाए एवं 0 से 5 वर्ष के बच्चों को काली खांसी ,पोलियो वैक्सीन,डीपीटी, टिटनस ,खसरा के टीके लगाएं।
इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच संतरा देवी सोलंकी ने कहा कि ग्राम के युवा मंडल द्वारा समय-समय पर ग्रामीण महिलाओं को आंगनबाड़ी तक लाने एवं को पोषण अभियान की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहता है । इस मौके पर माधव उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान मोहित कुमार शक्तावत, संस्था के कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार चौधरी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता खटीक, आशा सहयोगिनी लीला शर्मा ,राधा देवी , भीम शंकर जाट, पुखराज जाट, चांदमल खटीक तथा युवा मंडल सदस्य व ग्राम की महिलाएं मौजूद थे
