राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा भीलवाड़ा की बैठक हुई सम्पन्न
19 दिसंबर 2018 बुधवार को भेरुनाथ का स्थान ग्राम खजीना तहसील कोटडी जिला भीलवाड़ा के स्थान पर खजीना में राजस्थान मेवाड़ जाट समाज की मीटिंग सम्पन्न हुए है । जिसमें जिलाध्यक्ष देवबक्ष ढाबरढीमा की अध्यक्षता शंकर लाल कुड़ी प्रदेशाध्यक्ष के मुख्य अतिथि एवं जिलाउपाध्यक्ष गणेश खाणोटियां उत्तम सिंह चौधरी भवानीराम नागा अध्यक्ष भीलवाड़ा हीरालाल पोषक अध्यक्ष कोटड़ी रामलाल जरावटा अध्यक्ष बनेड़ा सांवरमल मान पन्नालाल जलानिया एवं सांवरमल सारण कोषाध्यक्ष उदय लाल गोदारा युवा अध्यक्ष कोटड़ी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। अतिथि नाथू लाल पूर्व सरपंच मंशा लादू लाल पूर्व सरपंच रेड वास देवीलाल रामेश्वर लाल बलिया खेड़ा एवं भगवानलाल बिरमियास थे। बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री शोभाराम तोगडा ने शिक्षा समाज सुधार एवं जाट समाज के सभी विवाद समाज की जाजम पर ही हल करने का आह्वान किया तथा साथ ही बताया कि जाट समाज की जाजम पर अब तक करीबन 100 से ज्यादा मामले सुलजाये जा चुके हैं जिससे लाखों रुपए का फायदा समाज में हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल कुड़ी एवं उत्तम सिंह चौधरी ने 8 मार्च 2019 को होने वाले जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन हरणी महादेव भीलवाड़ा में सभी जाट भाइयों को तन मन एवं धन से सहयोग देकर इस विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की एवं साथ ही कहा कि भीलवाड़ा जिले के सभी जाट बंधु अपने स्वयं की जिम्मेदारी समझते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण की भावना से समाज के शादी लायक युवक-युवतियों को सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हेतु प्रेरित करें। बैठक में नारायण लाल डकावा रामस्वरूप सारण बद्रीलाल उदयलाल दाँथल शंकरलाल खजीना देवबक्ष होलीरडा आदि ने भी विचार व्यक्त किए तथा बैठक में पधारे करीब 1000 जाटों ने समाज के तीन विवाद जाजम पर ही हल किए।
