देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण भाषण प्रतियोगिता में सोनू रेगर प्रथम शाहिद रजा बागवान द्वितीय रहे
आसींद में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार "एक भारत श्रेष्ठ भारत " कार्यक्रम के अंतर्गत देश भक्ति राष्ट्र निर्माण विषय पर आधारित ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई ।
नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के आसींद ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सांवरलाल जाट ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें निर्णायक वरिष्ठ अध्यापक मुकेश चतुर्भुज शर्मा एवं व्याख्याता नारायण लाल बलाई ने भाषण प्रतियोगिता में सोनू कुमार रेगर प्रथम रहे , शाहिद रजा बागवान द्वितीय रहे ,लादू लाल गुर्जर व कमलेश कुमार खटीक को संयुक्त रूप से तृतीय घोषित किया गया था ।
भाषण प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय , मेवाड़ आईटीआई एवं युवा मंडल के सदस्यों ने भाग लिया ।
विजेता तीनो प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम को 5000 , द्वितीय 2000 एवं तृतीय ₹1000 इसी प्रकार राज्य स्तर पर 25,000 प्रथम 10000 दितीय एवं ₹5000 तृतीय इसी प्रकार राष्ट्र स्तर पर प्रथम विजेता प्रतिभागी को ₹200000 ,द्वितीय ₹100000 एवं तृतीय को ₹50000 ,की पुरस्कार राशि दी जाएगी । ब्लॉक स्तर के प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार का प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार चौधरी , विद्यालय स्टाप ,युवा विद्यार्थियों भी मौजूद थे । मंच का संचालन बालमुकुंद वैष्णव ने किया ।
