मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

जाट समाज भीलवाड़ा करेंगे विशाल कन्यादान सामूहिक विवाह सम्मेलन


भीलवाड़ा राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा भीलवाड़ा की बैठक ऐतिहासिक धार्मिक स्थान थानेश्वर में संयोजक रामचन्द्र जी चाडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष शंकर जी कुड़ी थे विशिष्ट अतिथि उत्तम सिंह चौधरी गणेश लाल खाणोटियाँ भवानी राम नागा मांगीलाल सरुडियाँ सूरज करण ज्याणी गोपाल थरोदा रामपुरा अध्यक्ष धानेश्वर किशन लाल गोदारा पूर्व सरपंच एवं रामनाथ सोराणा पूर्व सरपंच थे। बैठक में पूर्व में 3 विवाह सम्मेलन  कर चुके सभी बुजुर्गों से मार्गदर्शन लिया एवं 8 मार्च  2019  जाट सामूहिक विवाह सम्मेलन हरणी महादेव भीलवाड़ा हेतु आगे की योजना तैयार करते हुए 5 जोड़े बैठक में ही तैयार किए गए एवं 15 आदमी की एक कमेटी तैयार की गई जो तहसील फुलिया कला शाहपुरा जहाजपुर एवं अजमेर जिले के आसपास के गांव से सहायता राशि एवं जोड़े तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई एवं सर्वसम्मति से जगदीश प्रसाद मालोदिया (जेपी) को फुलिया कला तहसील अध्यक्ष नियुक्त कर अपनी कार्यकारिणी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई महामंत्री शोभाराम तोगडा ने बैठक का संचालन करते हुए सभी जाट समाज के प्रबुद्ध जन को कन्यादान के इस पुण्य काम में तन मन और धन से सहयोग करने की अपील। सोजी राम बाँगड़ा रामकरण रामेश्वर आदि ने विचार व्यक्त किए।
साय 5:00 बजे बैठक जाट छात्रावास जोरावरपुरा गुलाबपुरा मे बदनोरा जाट सभा के अध्यक्ष महावीर स्वामी की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में उपस्थित राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा के सभी पदाधिकारी एवं पुखराज  खकडावा शिवराज मुवाल शिवराज धायल रणजीत सिंह महावीर लादू लाल गूगड सतपाल चौधरी महावीर जनावा एवं युवा टीम पूसा राम भादू जिलाध्यक्ष आदर्श जाट महासभा श्रवण लाल छडँग एवं राजेंद्र ताखर ने अपनी 21 आदमियों की टीम तैयार की जिसका संपूर्ण जिम्मा जमनालाल मुवाल पूर्व  व्याख्याता जालमपुरा ने लिया।
बाद में ब्रह्मा लाल  बापेडिया  विजयनगर चौकला चौरासी अध्यक्ष से संपर्क किया । अध्यक्ष महोदय ने बताया कि बहुत जल्द अजमेर जिले की बैठक बुलाकर हम अपनी टीम तैयार करके तन मन धन से इसमें पूरा पूरा सहयोग करेंगे।तथा कहा कि जाट समाज यह बहुत ही अच्छा आयोजन है जो जाट समाज को एक अच्छी दिशा प्रदान करेगा।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना