रायला स्वीप मतदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों ने बनाई रंगोली
रायला ईरांस के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने सरगम सप्ताह के तहत रंगोलियां बनाकर मतदान के लिए जागरूक किया ।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के आसींद ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सांवरलाल जाट ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए युवा मंडल द्वारा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन रखा गया एवं आगामी 7 दिसंबर को विधानसभा के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो सके इस उद्देश्य से मेरा वोट मेरा हक पर रंगोली बनाकर मतदान करने की अपील की ।इस मौके पर संस्था प्रधान शांतिलाल टेलर ने विद्यालय के बालक बालिकाओं को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि अपने आसपास के मतदाताओं को जागरूक करके अधिक से अधिक मतदान करने में सहयोग करें इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापक ओकार लाल शर्मा, शिक्षिका आशा पारीक, ओमप्रकाश आमेटा, मदन कुमार ,मनोज कुमार, संजय कुमार व्यास, चन्द्रभान चौधरी, चन्द्राराम, सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे

