कांग्रेस प्रत्याशी ने की BJP को वोट देने की अपील, VIDEO वायरल
राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग है पर उससे पहले हर प्रत्याशी अपनी तरह से जनता को लुभाने की कोशिश कर रहा है पर श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा ने बीजेपी उम्मीदवार को वोट करने की अपील करके सबको चौंका दिया. मंगलाराम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि न्यूज18 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा लोगों से अपील कर रहे हैं कि मेरे अलावा किसी अन्य को वोट देने की बजाए बीजेपी को ही वोट दो. मंगलाराम उनके अलावा किसी अन्य को वोट देने से बीजेपी को ही वोट देना जायज मान रहे हैं. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अपने प्रतिद्वंदी गिरधारी लाल महिया से मिल रही कड़ी चुनौती से सकपकाए मंगलाराम गोदारा एक जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि उन लोगों का दिमाग खराब है, जो गिरधारी लाल के साथ हैं....
from hindi news https://ift.tt/2zDwwRn
via IFTTT