मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

72 साल की हुईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने की लंबी उम्र की दुआ









आज कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन है। उनके घर के बाहर बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्विटर हैंडल के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।'



कांग्रेस ने भी अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'श्रीमती सोनिया गांधी ताकत, गरिमा, करुणा और अनुग्रह का अवतार हैं। वह हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।'

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन अपनी बहन कनिमोझी के साथ सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि बनर्जी आज दोपहर नयी दिल्ली जाने वाली हैं जहां वह शाम को सोनिया गांधी से मिल सकती हैं।

बनर्जी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए दीर्घायु तथा प्रसन्नता की कामना की। बनर्जी दिल्ली में अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग का विरोध करने वाले नेताओं से प्रस्तावित संयुक्त मोर्चे पर बात करने के लिए संभवत: मिल सकती हैं।



from News BaBa https://ift.tt/2Uwx9EO
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2EmBbLb
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना