7 बार का MLA, ये नेता 'फर्जी एनकाउंटर' में रह चुका है आरोपी, पढ़ें- कौन हैं गुलाब चंद कटारिया?
राजस्थान की बीजेपी सरकार में गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया विधानसभा चुनाव 2018 में उदयपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं शुमार कटारिया उदयपुर के निवासी हैं और वहां से 7 बार विधायक और एक बार लोकसभा के सदस्य भी चुके हैं. वर्तमान चुनाव में दिलचस्प ये है कि उदयपुर सीट से गुलाबचंद कटारिया और गिरिजा व्यास 33 साल बाद एक बार फिर आमने-सामने हैं. इससे पहले दोनों ने 1985 में विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें गिरिजा ने कटारिया को 1120 वोटों से हरा दिया था.
यहां देखें-
बहुचर्चित सोहराबुद्दीन एनकाउंटर में मामले में गुलाब चंद कटारिया को भी आरोपी बनाया गया था. इस मुठभेड़ को सोहराबुद्दीन के परिवार जनों ने फर्जी मुठभेड़ बताया था और इसे लेकर बाद में राजनीति भी खूब गरमाई थी. सोहराबुद्दीन मामले में सीबीआई ने मुंबई की कोर्ट में 14 मई 2013 को 500 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की थी और तब कटारिया राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे. इसमें कटारिया सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया था. हालांकि बाद में इस मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट, मुंबई ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को दोष मुक्त कर दिया था....
from News BaBa https://ift.tt/2QGVSYe
via IFTTT
from hindi news https://ift.tt/2SwKnzO
via IFTTT