मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

केरल में नया हवाईअड्डा, 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य



एयर इंडिया के विमान ने 180 यात्रियों के साथ अबु धाबी के लिए उड़ान भरी. सभी यात्रियों को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (केआईएएल) की ओर से उपहार भी दिया गया.




केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया. कन्नूर हवाईअड्डे के साथ ही केरल भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां चार अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं.

मुख्य अतिथियों द्वारा सुबह 10 बजे हवाईअड्डे से पहली उड़ान रवाना की गई. एयर इंडिया के विमान ने 180 यात्रियों के साथ अबु धाबी के लिए उड़ान भरी. सभी यात्रियों को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (केआईएएल) की ओर से उपहार भी दिया गया.

'देश के सभी एयरपोर्ट सौ फीसदी सुरक्षित'

तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कोझिकोड के बाद यह चौथा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं. अबु धाबी के लिए उड़ान भरने से पहले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें राजनेताओं समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.

यहां से पहले दिन के लिए दो उड़ानें निर्धारित की गई थी. इस एयरपोर्ट से संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरू और मुंबई के लिए भी घरेलू उड़ानें संचालित होंगी.



from News BaBa https://ift.tt/2QLXBeI
via IFTTT

from hindi news https://ift.tt/2C101he
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना