सांसद व विधायक मीणा 29 को आयेगें नवग्रह आश्रम
शाहपुरा/रायला 28 दिसम्बर
उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीणा व जहाजपुर के विधायक गोपीचंद मीणा 29 दिसंबर शनिवार को प्रातः 9 बजे जिले के मोतीबोर खेड़ा में सिथत श्रीनवग्रह आश्रम आयेगें। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेगें।
आश्रम प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सांसद व विधायक मीणा शनिवार को यहां नवग्रह आश्रम में केंसर सहित अन्य रोगियों को वहां दी जाने वाली दवाईयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आश्रम के विकास के बारे में संचालन समिति व संचालक वैद्य हंसराज चैधरी से विचार विमर्श करेगें।