रायला कबड्डी प्रतियोगिता 28 से , विजेता को 11 हजार तथा उपविजेता को 7100 रुपये पुरुस्कार
रायला थाना क्षेत्र के गांगलास ग्राम में रात्रि पाँच दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसम्बर से करवाया जा रहा है । जो कबड्डी प्रतियोगिता संयोजक हनुमान गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ में जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा , आसींद हुरडा विधायक जबर सिंह सांखला , नगर पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर ,वार्डपंच पप्पू लाल वैष्णव के द्वारा किया जायेगा । प्रतियोगिता में क्षेत्र की करीब 25 टीम भाग लेगी । जिसमे विजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 7100 रुपये नगद पुरुस्कार दिया जायेगा ।
