रायला प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में मृतक के आश्रितों को दिया बीमा राशि का 2 लाख का चेक
रायला भारलियास गाँव मे सरेरी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का क्लेम दिया ।
भारलियास निवासी नारायण सिंह की मृत्यु हो गई थी। जिसने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सरेरी मैं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना 330 रुपये सालाना वाला बीमा करवा रखा था। इस पर मृतक की पत्नी संतोष कँवर को बीमा योजना के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा शाखासरेरी द्वारा दो लाख का चैक दिया । इस मौके पर सरेरी शाखा के सभी स्टॉफगण मौजूद रहे थे । शाखा प्रबंधक दिनेश चंद्र भंडारी, शेख कासिम, हितेश खिंची ओर सोडार ग्राम पंचायत के सरपंच और शाखा के बी सी प्रकाश प्रजापत, उमेश वैष्णव ओर प्रभु प्रजापत ओर भारलियास गांव के सभी ग्रामीण मौजूद रहे।
